Flame Institute SCF 18 Near Chawla Lights Phase 7 Mohali Chandigarh 9888949978
0

Shopping cart

Close

No products in the cart.

  • Flame SCF 18 Near Chawla Lights Ph-7 Mohali 9888949978

ICMR ने बदली कोविड-19 की टेस्टिंग रणनीति, अब इन लोगों की होगी कोरोना जांच

देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सोमवार दोपहर तक देश में कोविड 19 के 96169 मामले सामने आ चुके हैं. इसके साथ ही 3029 लोगों की मौत इस जानलेवा संक्रमण से हो चुकी है. वहीं देश में इससे निपटने के लिए कोविड 19 टेस्टिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ओर से कोविड 19 टेस्टिंग को लेकर रणनीति में बदलाव किया गया है.

इन लोगों की होगी जांच-

1. ICMR के मुताबिक अब उन सभी लोगों की कोविड 19 जांच होगी, जिन्‍होंने पिछले 14 दिन में कोई अंतरराष्‍ट्रीय यात्रा की हो और उनमें कोविड 19 जैसे लक्षण हों.
2. लैबोरेटरी में मरीज के कोविड 19 केस की पुष्टि होने पर उसके संपर्क में आए वे लोग जिनमें कोविड 19 के लक्षण होंगे.3. कोविड 19 के कंटेनमेंट जोन में काम करने वाले सभी स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों या अन्‍य कर्मचारियों की जांच. (जिनमें बुखार-खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे कोविड 19 के लक्षण होंगे).

4. जिन लोगों एक्‍यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्‍शन के साथ ही बुखार, खांसी के लक्षण मिलेंगे और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती होने की जरूरत होगी.
5. कोविड 19 पॉजिटिव के संपर्क में आए हाई रिस्‍क के गैर लक्षण वाले लोगों की जांच. इनकी जांच कोविड 19 पॉजिटिव के संपर्क में आने के 5वें और 10वें दिन के बीच होगी.

6. कंटेनमेंट और हॉटस्‍स्‍पॉट जोन में रहने वाले उन सभी लोगों की जांच जिनमें कोविड 19 के लक्षण होंगे. मतलब जिन्‍हें खांसी-बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही होगी.

7. अस्‍पताल में भर्ती उन सभी मरीजों की जांच होगी जिनमें बुखार-खांसी और सांसा लेने में परेशानी जैसी शिकायत होगी.

8. प्रवासी या कहीं दूसरी जगह से लौटने वाले व्‍यक्ति की जांच तबीयत खराब होने के 7 दिन के भीतर होगी. ऐसे लोगों की जांच भी बुखार-खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानी होनी की जाएगी.

9. टेस्टिंग की कमी के कारण किसी भी तरह की इमरजेंसी प्रक्रिया (प्रसव भी) में देरी नहीं की जाएगी. लेकिन अगर किसी भी तरह का कोविड 19 लक्षण मिलने पर सैंपल जांच के लिए भेजा जा सकता है.

10. ऊपर दी गई सभी श्रेणियों में कोविड 19 की टेस्टिंग रियल टाइम RT-PCR टेस्‍ट के जरिये होगी

Rate this post

You May Also Like

Govt. Exam Preparation Academy in Mohali – Flame Institute Preparing for a government job requires the right guidance, consistent practice,...
Join Flame institute Mohali  For Best coaching call 9888949978 Fee Monthly We Teach exclusively for  NEET | JEE Mains
“`html id=”clat-final-premium” 🔥 LIMITED TIME OFFER • CLAT 2026 COMPLETE PACKAGE Crack CLAT 2026 Like A Topper Get premium CLAT...
🚔 Punjab Police Constable Full Mock Test Series + Guess Paper Marathon 188 Mock Tests + 3 FREE Tests Punjab...
Call Now Button