Flame Institute SCF 18 Near Chawla Lights Phase 7 Mohali Chandigarh 9888949978
0

Shopping cart

Close

No products in the cart.

  • Flame SCF 18 Near Chawla Lights Ph-7 Mohali 9888949978

Google 21st Birthday: गूगल ऐसे मना रहा है खुद का जन्मदिन, Google Doodle में दिखाई 1998 की यादें

[responsivevoice_button] Google’s 21 Birthday: दुनिया की सबसे कंपनियों में शुमार गूगल (Google) आज अपना 21वां जन्मदिन खुद डूडल बनाकर मना रहा है. गूगल ने डूडल में एक पुराना कम्प्यूटर दिखाया है, जिसमें एक तस्वीर में बने उस दौर का एक सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस दिखलाया है.

Google 21st Birthday: गूगल ऐसे मना रहा है खुद का जन्मदिन, Google Doodle में दिखाई 1998 की यादें

Google’s 21 Birthday 27 September : दुनिया की सबसे कंपनियों में शुमार गूगल (Google) आज अपना 21वां जन्मदिन खुद डूडल बनाकर मना रहा है. गूगल ने डूडल में एक पुराना कम्प्यूटर दिखाया है, जिसमें एक तस्वीर में बने उस दौर का एक सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस दिखलाया है. इस तस्वीर में ’98 9 27′ (27 सितंबर 1998) भी दिखाई दे रहा है. वर्तमान में गूगल के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) हैं. मालूम हो कि 1998 में कम्प्यूटर ग्रेजुएट करने वाले दो स्टूडेंट्स लैरी पेज और सर्गे ब्रिन के दिमाग में लार्ज स्केल वाला सर्च इंजन बनाने का आइडिया आया था. पीएचडी के दौरान इनका यह प्रोजेक्ट था. इंटरनेट सर्च इंजन के तौर पर आज गूगल सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है.

हम सब रोजाना गूगल का इस्तेमाल करते हैं. दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की शुरुआत 1996 में एक रिसर्च परियोजना के दौरान लैरी पेज़ और सर्गेई ब्रिन ने की थी. Google.com डोमेन का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर 1995 को किया गया था. गूगल एक कंपनी के तौर पर 4 सितंबर 1998 को रजिस्टर की गई थी. आज गूगल 150 भाषाओं से भी ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है. गूगल के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको गूगल से जुड़ी 5 खास बातें बताने जा रहे हैं.

9d7ja6f

Google के इतिहास से जुड़ी 5 खास बातें

1. 20 साल पहले गूगल को स्टानफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी स्टूडेंट्स लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने शुरू किया था. उन्होंने पहले Google.stanford.edu एड्रेस पर एक इंटरनेट सर्च इंजन बनाया. जिसका नाम BackRub रखा गया और बाद में इसे बदल कर Google कर दिया गया.

2. 15 सितंबर 1995 को Google.com डोमेन का रजिस्ट्रेशन किया गया था. लेकिन गूगल कंपनी के तौर पर 4 सितंबर 1998 को रजिस्टर की गई थी.

3. 1998 में जब गूगल की शुरुआत की गई थी, तब पूरे वर्ल्ड वाइड वेब (www) पर करीब 25 मिलियन (2.5 करोड़) पेज मौजूद थे. उस समय गूगल का एल्गोरिथम शानदार था, तब के समय में कुछ भी सर्च करने पर 2.5 करोड़ पेज से जानकारी मिल जाती थी.

टिप्पणियां

4. गूगल को बनाने का मकसद दुनिया भर की जानकारी लोगों तक पहुंचाना था.

5. आज गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है. आज गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर मोबाइल डिवाइस तक बनाती है.

5/5 - (13 votes)

You May Also Like

Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institution for Girls, Mohali Online Coaching   Click here  FLAME INSTITUTE  SCF 18 PHASE 7 NEAR...
Maharaja Ranjit Singh Academy AFPI FOR BEST AFPI COACHING Online Coaching Only   Click here  FLAME INSTITUTE  SCF 18 PHASE 7...
VLDD and DVLT Entrance Exam Book ( HIndi & English ) 1150/- + Courier Charges Extra 9592376621@upi BHIM | UPI...
Call Now Button