Flame Institute SCF 18 Near Chawla Lights Phase 7 Mohali Chandigarh 9888949978
0

Shopping cart

Close

No products in the cart.

  • Flame SCF 18 Near Chawla Lights Ph-7 Mohali 9888949978

** CORONA VIRUS VACCINE | चीन ने शुरू किया **

$$

चीन ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल की शुरुआत कर दी है। अमेरिका पहले ही ऐलान कर चुका है कि वह वैक्सीन का ट्रायल कर रहा है।

पेइचिंग
सबसे पहले कोरोना वायरस की मार झेलने वाले चीन ने इसकी वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल का पहला फेज शुरू कर दिया है। यह चीन के मिलिटरी साइंटिस्ट ने तैयार की है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले हफ्ते ही अमेरिका ने ऐलान किया था कि उसने mRNA-1273 नाम की वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है।

इसी महीने 17 मार्च को चीन की क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री में की गई एक एंट्री के मुताबिक ट्रायल इस साल के अंत तक जारी रहेगा। शनिवार को साइंस ऐंड टेक्नॉलजी डेली ने जानकारी दी थी कि 18 से 60 साल की उम्र के वॉलंटिअर्स का पहला बैच तैयार किया गया है। इन्हें 3 ग्रुप्स में बांटा गया है और हर ग्रुप में 36 लोग हैं।

इन 108 लोगों को 14 दिन के लिए अलग-अलग मात्रा में दवा देकर क्वॉरंटीन किया जाएगा। 6 महीने तक इन पर होने वाले असर को मॉनिटर किया जाएगा। एक स्टाफ मेंबर के मुताबिक इन लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। फिलहाल कोई भी अप्रूव्ड वैक्सीन COVID19 को रोकने के लिए तैयार नहीं है।

चीन और अमेरिका में होड़
चीन और अमेरिका पहले वैक्सीन बनाने की दौड़ में लगे हैं। हालांकि, एक सुरक्षित और कारगर दवा बनाने में समय लग सकता है। अमेरिका के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ और मैसचूसिट्स की बायोटेक्नॉलजी कंपनी मॉडर्ना इंक की बनाई वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए आने में अभी डेढ़ साल लग सकता है। वहीं, एशिया में ऐंटीवायरल ट्रीटमेंट रेमडेसिविर अपने आखिरी चरण में है। चीन के डॉक्टरों ने इसे कोरोना के खिलाफ कारगर बताया है। अभी यह देखा जाना है कि यह सेफ है या नहीं।

NavBharat Times News.

5/5 - (5 votes)

You May Also Like

IAS | PCS | HCS | HAS | BANK-PO| CLERK | IBPS | RBI GRADE-B| SSC-CGL | SSC CHSL -GD|...
Govt. Exam Preparation Academy in Mohali – Flame Institute Preparing for a government job requires the right guidance, consistent practice,...
Join Flame institute Mohali  For Best coaching call 9888949978 Fee Monthly We Teach exclusively for  NEET | JEE Mains
“`html id=”clat-final-premium” 🔥 LIMITED TIME OFFER • CLAT 2026 COMPLETE PACKAGE Crack CLAT 2026 Like A Topper Get premium CLAT...
Call Now Button