Flame Institute SCF 18 Near Chawla Lights Phase 7 Mohali Chandigarh 9888949978
0

Shopping cart

Close

No products in the cart.

  • Flame SCF 18 Near Chawla Lights Ph-7 Mohali 9888949978

आम भारतीयों को भी सेना की वर्दी पहनने का मौ का मिलेगा. Anyone can join Indian Army

आम नागरिकों को सुरक्षा बल में तीन साल की ‘टूअर ऑफ ड्यूटी’ करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है भारतीय सेना

हाइलाइट्स:
इंडियन आर्मी एक क्रांतिकारी प्रस्ताव पर विचार कर रही है
अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो आम भारतीयों को भी सेना की वर्दी पहनने का मौका मिलेगा
प्रस्ताव के तहत आम नागरिकों के लिए सेना में तीन साल की टूअर ऑफ ड्यूटी पर विचार हो रहा है

भारतीय सेना आम नागरिकों को भी सेना की ड्यूटी करने का मौका दे सकती है। सेना आम भारतीयों के लिए तीन साल की ‘टूअर ऑफ ड्यूटी’ के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो गया तो यह देश के इतिहास का एक बड़ा क्रांतिकारी कदम होगा।
आर्मी के सूत्रों ने बताया, ‘एक प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है जिसके तहत आम नागरिकों को भी देश की सेवा के लिए फोर्स जॉइन कर तीन साल की टूअर ऑफ ड्यूटी का मौका मिल सकेगा।’ प्रस्ताव के बारे में छानबीन करने पर आर्मी के प्रवक्ता ने भी इसकी पुष्टि की।
भारतीय सेना देश के बेस्ट टैलंट को अपनी कुनबे में शामिल करना चाहती है। इस प्रस्ताव से सेना का यह मकसद हासिल करने में आसानी होगी। मौजूदा वक्त में शॉर्ट सर्विस कमिशन के जरिए सेना जॉइन करने वालों को कम-से-कम 10 वर्ष की नौकरी करनी होती है। सेना में इससे कम अवधि की ड्यूटी का प्रावधान अभी नहीं है।
सूत्रों ने बताया कि फोर्स के शीर्ष अधिकारी शॉर्ट सर्विस कमिशन के प्रावधानों की भी समीक्षा कर रहे हैं ताकि इसे युवाओं के लिए ज्यादा आकर्षक बनाया जा सके। भारतीय सेना को सालों से अधिकारियों की कमी हो रही है और इसलिए कमिशन में बदलाव का काम जल्द-से-जल्द करने का इरादा है। शॉर्ट सर्विस कमिशन की शुरुआत न्यूनतम 5 वर्षों की सर्विस के साथ हुआ था, लेकिन इसे ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया था।

5/5 - (20 votes)

You May Also Like

##Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute Notes## Online Coaching   Click here  FLAME INSTITUTE  SCF 18 PHASE 7 NEAR CHAWLA LIGHTS...
BEST AFPI MAHARAJA RANJIT SINGH ACADEMY QUESTION PAPERS !! AFPI BOOKS PRICE- 2500/- (ENGLISH  + हिंदी MEDIUM)!!   **SPECIAL COACHING...
STUDY MATERIAL FOR MAHARAJA RANJIT SINGH ACADEMY FOR ARMED FORCE AFPI **AFPI BOOKS PRICE- 2500/- (ENGLISH  + हिंदी MEDIUM)** COACHING...
Call Now Button