Flame Institute SCF 18 Near Chawla Lights Phase 7 Mohali Chandigarh 9888949978
0

Shopping cart

Close

No products in the cart.

  • Flame SCF 18 Near Chawla Lights Ph-7 Mohali 9888949978

इंडियन ऑयल में टेक्नीकल पोस्ट पर हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Bank Jobs: सैंट्रल बैंक में अधिकारी पदों पर हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

 Indian Oil Corporation Limited Recruitment 2019: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए खूब मौके हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited- IOCL) ने कई पदों पर 100 से ज्यादा भर्तियां निकाली हैं। ये भर्तियां इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering), केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering), इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (Instrumentation Engineering) और अन्य पदों पर की जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास आईआईटी डिप्लोमा (IIT Diploma) होना चाहिए या बैचलर डिग्री आवश्यक है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 15 नवंबर, 2019 तक का समय है।

इन पदों पर हो रही है भर्ती (Vacancy Details)-

ट्रेड अप्रेंटिस (अटेंडेंट ऑपरेटर)- 25 पद

ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर)- 20 पद

ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर)- 10 पद

ट्रेड अप्रेंटिस (सेक्रेटेरियल असिस्टेंट)- 10 पद

ट्रेड अप्रेंटिस (डाटा एंट्री एंड ऑपरेटर)- 10 पद

ट्रेड अप्रेंटिस (अकाउंटेंट)- 03 पद

टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल)- 20 पद

टेक्नीशियन (केमिकल)- 25 पद

टेक्नीशियन (मैकेनिकल)- 20 पद

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)-

ट्रेड अप्रेंटिस (अटेंडेंट ऑपरेटर)- बीएससी (केमिस्ट्री, मैथ्स, इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री)

ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर)- आईटीआई (फिटर) के साथ मैट्रिक

ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर)- बीएससी (केमिस्ट्री, मैथ्स, इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री)

ट्रेड अप्रेंटिस (सेक्रेटेरियल असिस्टेंट)- बीए/बीएससी/बीकॉम

ट्रेड अप्रेंटिस (डाटा एंट्री एंड ऑपरेटर)- 12वीं पास

ट्रेड अप्रेंटिस (अकाउंटेंट)- बीकॉम

टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल)- डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)

टेक्नीशियन (केमिकल)- डिप्लोमा (केमिकल इंजीनियरिंग, रेफिनरी एंड केमिकल इंजीनियरिंग)

टेक्नीशियन (मैकेनिकल)- डिप्लोमा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)

टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन)- डिप्लोमा (इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग)

आयु सीमा (Age Limit)-

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी जरूरी है जबकि अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है। उम्र का आकलन 31 अक्टूबर, 2019 के अनुसार किया जाएगा। इसके अलावा एससी/एसटी/ओबीसी (NCL)/पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Procedure)-

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और प्री इंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)-

उम्मीदवार https://www.iocrefrecruit.in/iocrefrecruit/main.aspx?adv=72 इस लिंक के जरिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

5/5 - (2 votes)

You May Also Like

PSSSB Clerk DEO Recruitment 2027 Number of vacancies- 1953 PSSSB Clerk DEO Recruitment 2027 Notification Released – Punjab SSSB Clerk...
LIC AAO 2027: Notification Out..!! Life Insurance Corporation of India (LIC) invites Online Applications from eligible Indian Citizens for appointment...
PROCEDURE FOR APPLYING ONLINE All Applications shall have to be made online between 13-07-2027 to 26-08-2027.Apply now www.flameinstitute.com 2. Before...
SSC-CGL RECRUITMENT 2027 BEST SSC COACHING 2027 & SYLLABUS SSC CGL 2027 Combined Graduate Level (Tier-I) Exam., 2014 Date of...
Call Now Button